फतेहपुर । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पंकज यादव के निर्देशन में संचालित हो रहे विशेष शिक्षकों की सेवारत प्रशिक्षण के अंतिम दिन आज सरस्वती वंदना के साथ प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया ।
जिला सामान्य अरुण कुमार मिश्र द्वारा समर्थ मोबाइल ऐप पोर्टल में नोडल टीचर हेतु विभिन्न गतिविधियों का ऑनलाइन डेमोंसट्रेशन बड़े ही विस्तार पूर्वक समझाया गया तथा शिक्षकों को समर्थ ऐप पर आ रही समस्याओं और उसके निदान के बारे में विस्तार से बताया गया ।
तत्पश्चात प्रशिक्षक अनिल कुमार तिवारी द्वारा गंभीर एवं बहु दिव्यांग बच्चों की होम बेस्ड एजुकेशन बाल विकास के प्रमुख क्षेत्र एवं उनके शिक्षण प्रशिक्षण के संबंध में विस्तार से परि चर्चा की गई तथा व्याख्यान के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को होम बेस्ड एजुकेशन के बारे में विस्तार से बताया गया ।
तत्पश्चात प्रशिक्षक रामेश्वर मिश्र द्वारा दिव्यांग बच्चों के उपकरण और उसके उपयोग प्रयोग के बारे में विस्तार से चर्चा की गई ।
प्रशिक्षक हृदय कुमार मिश्रा द्वारा दिव्यांग विद्यार्थियों को विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र में बाधा रहित पहुंच के लिए सुगम्यता मानक पर विस्तार से चर्चा की गई ।
सभी प्रतिभागियों से शिक्षण में उपयोग होने वाले टीएलएम शिक्षण सहायक सामग्री का निर्माण कराया गया ।
प्रशिक्षण जिला समन्वयक अरुण कुमार मिश्रा की देखरेख में संचालित हुआ ।
प्रशिक्षण के अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पंकज यादव द्वारा सभी प्रतिभागियों को अपने-अपने विकास खण्डों में तन्मयता से काम करने के लिए प्रेरित करते हुए दिव्यांग बच्चों के शिक्षण प्रशिक्षण में अपना सत् प्रतिशत योगदान देने के निर्देश दिए गए ।
अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी प्रतिभागी विषेश शिक्षकों को सर्टिफिकेट वितरित किया गया ।
