फतेहपुर । जनपद स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 29 नवम्बर को महर्षि विद्या मंदिर फतेहपुर में किया जाएगा । यह जानकारी देते हुए जिला युवा कल्याण एवं प्रा०वि०नद० अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि 17 अक्टूबर के द्वारा जनपद स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम /युवा उत्सव का आयोजन 29 नवम्बर 2023 को स्थल- महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय का आडिटोरियम फतेहपुर में होना सुनिश्चित हुआ है ।
उ0प्र0 राज्य को आवंटित थीम – “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के अन्तर्गत जनपद के कालाकारों द्वारा राष्ट्रीय युवा उत्सव की विद्यायें- लोक गीत (सामूहिक व एकल) एवं लोक नृत्य (सामूहिक व एकल) में प्रतियोगिता एवं लाइफ स्किल के अन्तर्गत कहानी लेखन,पोस्टर बनाना,भाषण प्रतियोगिता (शब्द पांडित्य) एवं फोटोग्राफी की प्रतियोगितायें आयोजित होनी है ।
उक्त के अतिरिक्त क्लासिकल वोकल,कर्नाटक वोकल,सितार, बासुरी,तलबा, मृदंगम, हारमोनियम लाइट तथा गिटार वादन, भरतनाट्यम, कत्थक, कुचिपुड़ी, मणिपुरी तथा ओडिशी नृत्य विधाओं में प्रतियोगिता का आयोजन राज्य स्तर पर होना है ।अतः उक्त विद्याओं में दक्ष कलाकार अपने नाम,पिता का नाम , विधा,पता,जन्मतिथि एवं मोबाइल नं0 विवरण कार्यालय में विकास भवन में कक्ष संख्या 12 में दिनांक 28.11.2023 तक उपलब्ध करा सकते है ।
जनपद स्तरीय सांस्कृतिक/युवा उत्सव प्रतियोगिता में 15 वर्ष से 29 वर्ष आयु के कलाकार भाग ले सकेंगे ।
चयनित प्रतिभागियों को मण्डल प्रयागराज / राज्य / राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु शासकीय व्यय पर भेजा जायेगा ।
अतः जनपद के इच्छुक कलाकार कार्यक्रम में प्रतिभाग हेतु विकास खण्डों में खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय पर तैनात क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारियों से सम्पर्क स्थापित कर या सीधे ही विकास भवन, फतेहपुर में स्थित जिला युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय कक्ष संख्या- 12 में अपने नाम, पिता का नाम, विधा, पता, जन्मतिथि एवं मोबाइल नं० सहित विवरण उल्लेख करते हुए 28 नवम्बर 2023 तक कार्यक्रम हेतु अपना आवेदन कर सकते है ।
