फतेहपुर । राम मिलन सिंह परिहार उप कृषि निदेशक फतेहपुर ने बताया कि जनपद के कृषक भाइयों को सूचित किया जाता है कृषि यंत्र वितरण हेतु लाभार्थी चयन में “पहले आया पहले पाया” व्यवस्था को शासन द्वारा समाप्त करके प्राप्त बुकिंग में से ई-लाटरी के माध्यम से लाभार्थी चयन व्यवस्था प्रारम्भ हो गयी है ।
कृषि यंत्रीकरण समस्त योजनाओं (नेशनल फूड सिक्योरिटी मिशन (दलहन घटक),सब मिशन आन एग्रीकल्चर गैकेनाइ जेशन एवं नेशनल मिशन ऑन एडिवल आयल (आयलसीड्स) में कृषि यंत्र/कृषि रक्षा उपकरण,करटंग हायरिंग सेन्टर,हाईटेक हव फॉर कस्टम हायरिंग, थ्रेसिंग फ्लोर एवं स्माल गोदाम पर अनुदान प्राप्त करने हेतु आवेदन की बुकिंग बीते दिन 30 नवम्बर 2023 को मध्यान्ह 12:00 बजे से प्रारम्भ हो गयी है ।
इच्छुक लाभार्थी /कृषक द्वारा 14 दिसम्बर 2023 की रात्रि 12:00 बजे तक आवेदन की बुकिंग की जा सकती है ।
इच्छुक लाभार्थी / कृषक विभागीय दर्शन पोर्टल पर “यंत्र पर अनुदान हेतु “टोकन निकालें” लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है ।
कृषि यंत्रों के आवेदन हेतु बुकिंग किये जाने के लिए विभागीय पोर्टल पर पूर्व से उपलब्ध मोबाइल नम्बर पर ओटीपी प्राप्त करने का विकल्प होगा । यदि पोर्टल पर मोबाइल नम्बर बन्द होगा तो लाभार्थी के नये मोबाइल नम्बर पर ओ०टी०पी० प्राप्त कर आगे की प्रक्रिया पूर्ण करने का विकल्प दिया गया है ।
इच्छुक लाभार्थी / कृषक द्वारा 30 नवम्बर, 2023 से 14 दिसम्बर 2023 तक की अवधि में प्राप्त समस्त बुकिंग की सूची से जनपद स्तर पर जिलाधिकारी महोदया की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी रागिति के समक्ष ई-लाटरी के माध्यम से ब्लॉकवार लक्ष्यों के सापेक्ष लाभार्थी/कृषकों का चयन किया जायेगा ।
ई-लाटरी हेतु स्थल, तिथि एवं समय की जानकारी आवेदकों के मध्य उप कृषि निदेशक द्वारा स्थानीय समाचार पत्रों एवं अन्य माध्यमों के द्वारा दी जायेगी ।
कृषक भाइयों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में कृषि कार्य में उपयोगी कृषि यंत्रों की बुकिंग कर लाभ प्राप्त करें ।
