बकेवर/फतेहपुर । विकास खण्ड देवमई क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जोगापुर में विकसित संकल्प भारत यात्रा कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम के दौरान नन्हे मुन्ने बच्चों को शिक्षा के प्रति निपुण और जागरूकता का पाठ पढ़ाया ।
प्राथमिक विद्यालय जोगापुर की प्रधानाध्यापिका पूनम अवस्थी ने कहा कि विद्यालय में वर्ष भर में कई कार्यक्रम बच्चों के कराए जाते हैं । जिसमें विद्यालय के प्रति ग्रामीण व क्षेत्रीय लोगों का बच्चों के लिए योगदान कर बच्चों का हौसला सभी सम्मानित बंधुओं द्वारा बढ़ाया जाता हैं ।
बच्चों के लिए पुरस्कार सम्मान में टिफिन,पेंशन,कलम व आदि सामग्री देकर विद्यालय के निपुण बच्चों को देकर पुरस्कृत किया गया ।
जोगापुर ग्राम पंचायत में इंटरलॉकिंग व नाला निर्माण का क्षेत्रीय विधायक ने उद्घाटन भी किया । विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम ग्राम पंचायत जोगापुर व रामपुर ग्राम पंचायत में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।
जिसमें क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र सिंह पटेल,विकासखंड अधिकारी देवमई सुषमा देवी,सी डी पीओ अर्जुन सिंह,एडिपिओ पंचायत देवमई ,जोगापुर प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पूनम अवस्थी ,सहायक अध्यापिका किरण,अविनाश वर्मा,शिक्षा मित्र सतीश कुमार वर्मा,ग्राम प्रधान जोगापुर अनुज कुमार व ग्रामीण वेदप्रकाश,राकेश,अमित कुमार,कैलाश,हरी मिश्रा सहित तमाम ग्रामीण कार्यक्रम में मौके पर मौजूद रहे ।
वहीं देवमई ब्लॉक के रामपुर ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत पहुंचे क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने जनता को संबोधित किया । कार्यक्रम मे रामपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व रोजगार सेवक सहित तमाम ब्लाक के कर्मचारी व ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे ।
