फतेहपुर । अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर न्यायालय फतेहपुर एवं समस्त तहसील में किया जा रहा है ।

राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09.12.2023 का उद्घाटन श्री रणंजय वर्मा जनपद न्यायाधीश के कर कमलो द्वारा विटनेश कक्ष दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ माॅं सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया ।

जनपद न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक अदालत का संचालन किया गया एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा अपने आर्शीवचनो में सभी न्यायिक अधिकारियो को इस लोक अदालत मे अधिकाधिक मामलो को निस्तारित किये जाने का निर्देश दिया एवं सभी न्यायिक अधिकारियो को यह भी कहा कि अधिकाधिक संख्या में वादो को सुलह समझौता केन्द्र में प्रेषित किया जाये जिससे वादो का निस्तारण सुलह समझौता के माध्यम से अधिकाधिक संख्या में हो सके ।
न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा,अखिलेश पाण्डेय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम फतेहपुर,मो0 अहमद खान, नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, श्रीमती नित्या पाण्डेय अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर द्वारा न्यायालय परिसर का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया ।
दीवानी न्यायालय परिसर फतेहपुर,खागा न्यायालय परिसर,ग्राम न्यायालय,बिन्दकी परिसर, कलेक्टेªट परिसर फतेहपुर, समस्त तहसील परिसर,समस्त नगर पालिका एवं समस्त नगर पंचायत परिसर, श्रम कार्यालय परिसर, समस्त विद्युत वितरण खण्ड परिसर, कार्यालय दूर संचार, समस्त बैंको द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया ।
राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा द्वारा कुल 02 वादो का निस्तारण करते हुए 272674 रू० अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
अमित पाल सिंह प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय फतेहपुर के द्वारा 31 वैवाहिक वादों एवं 11 प्रीलिटिगेशन विवादो का निस्तारण किया गया एवं सुश्री मंजुला सरकार, अपर प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, फतेहपुर द्वारा 08 वैवाहिक वादो एवं 06 प्रीलिटिगेशन विवादो का निस्तारण किया गया ।
धनेन्द्र प्रताप सिंह पीठासीन अधिकारी, मोटर वाहन दुर्घटना न्यायाधिकरण फतेहपुर द्वारा 55 मोटर दुर्घटना याचिकाओं का निस्तारण करते हुए 30321726रु० का प्रतिकर दिलाया गया ।
अखिलेश कुमार पाण्डेय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,प्रथम फतेहपुर द्वारा 06 वादो का निस्तारण करते हुये 3000 रुपये दिलाया गया ।
मोहम्मद अहमद खान विशेष न्यायाधीश पाक्सो अधिनियम, नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा 01 वाद का निस्तारण करते हुये 500 का अर्थदण्ड के रुप में जमा कराया गया ।
विनोद कुमार चैरसिया, विशेष न्यायाधीश अनुसूचित जाति-जन जाति अत्याचार निवारण अधिनियम द्वारा 3 वाद का निस्तारण करते हुए 30,000 रू0 अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
अनिल कुमार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पाक्सो प्रथम द्वारा 02 वादो का निस्तारण करते 2000 रु0 वसूल कराया गया ।
विनय तिवारी,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ई0सी0 एक्ट द्वारा 132 वादों का निस्तारण करते हुये 135000/रू० अर्थ दण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
अविजीत भूषण अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफ0टी0सी0 प्रथम द्वारा 02 वादों का निस्तारण करते हुये । 1000/रू० अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
राम नरेश मौर्या,अध्यक्ष जिला उपभोक्ता फोरम फतेहपुर द्वारा 08 वादो का निस्तारण करते हुये 1186068/रू० अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया । प्रभारी अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत द्वारा 03 वादो का निस्तारण करते हुये 386233/रूपये वसूल कराया गया ।
राज बाबू मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुये …/रू० अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
श्रीमती रोमा गुप्ता अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नं० 1 द्वारा 2623 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए 105847 रू० अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
महेन्द्र कुमार पासवान अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-02/एम0पी0एम0एल0ए0 द्वारा 537 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए रू० 3659/-अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
अनुपम कुशवाहा, सिविल जज/सी0डि0/एफ0टी0सी0. द्वारा 951 वादो का निस्तारण करते हुए 6622686 रू० अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
श्री प्रत्यूश गुप्ता ग्राम न्यायालय जू0डि0 बिन्दकी,द्वारा 3020 वादों का निस्तारण करते हुए 6471/- रू0 अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
श्रीमती अंकिता सिंह तृतीय सिविल जज जू0डि0 द्वारा 147 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए 12366. रू० अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
श्रीमती भावना साहू सिविल (जू०डि०/एफ०टी०सी०) महिला हिंसा अधिनियम द्वारा 287 वादों का निस्तारण करते हुए 26772 रू० अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया ।
अरुण कुमार ट सिविल जज(जू०डि) खागा,द्वारा 3390 वादों का निस्तारण करते हुए 715587/-रू० जमा कराया गया ।
कमलेश कुमार श्रीवास्तव, स्पेशल न्यायिक मजिस्टेªट द्वारा 14 वादो का निस्तारण करते हुये 13300 रु0/ अर्थदण्ड के रुप में वसूल कराया गया ।
राजस्व न्यायालयों द्वारा कुल 907 वादों का निस्तारण किया गया । नगर पालिका परिषद द्वारा जलकर के 3935 प्रकरणों का निस्तारण किया गया एवं 263700 रू० का शुल्क वसूला गया । जनपद के बैंकिंग संस्थानों द्वारा 1173 वादो का निस्तारण करते हुये 140596000 रूपये वसूल किया गया । विद्युत विभाग द्वारा 2036 प्रकरणों का निस्तारण करते हुये 56035021/-रू0 शुल्क वसूला गया ।
दूर संचार विभाग द्वारा 24 वादो का निस्तारण करते हुये 27189/- रू० शुल्क वसूल कराया गया ।
श्रम विभाग द्वारा 462 वादों का निस्तारण करते हुये 5395086/-रु० अर्थदण्ड के रुप में जमा कराया गया एवं आय जाति निवास व अन्य प्रकार के 39684 वादो का निस्तारण करते हुये 12904200/-रू0 शुल्क वसूला गया ।
इस प्रकार उपरोक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 67889 वादों का निस्तारण कर 399996015/ रू० अर्थदण्ड वसूल किया गया ।
जनपद न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा एवं समस्त न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारीगण,अधिवक्ताओं,जिला बार एसोसिएशन ,फतेहपुर के अध्यक्ष व सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फतेहपुर,चीफ,लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल सिस्टम फतेहपुर, पराविधिक स्वयं सेवको एवम मीडियाकर्मियों को लोक अदालत को सफल बनाने एवम सहयोग करने हेतु हार्दिक अभार व्यक्त किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।
