बकेवर/फतेहपुर । देवमई ब्लाक के बरिगवां गांव के समीप निचली रामगंगा नहर पुल की रेलिंग पिछले काफी समय से टूटी हुई है । यह नहर पुल बरीगंवा से दिलवालपुर गांव को जाने वाले सड़क पर बना है । जो बड़ी दुर्घटनाओं को दवात दे रहा है । पुल की रेलिंग टूटी होने के कारण छोटे-मोटे हादसे होते ही रहते है । रात के समय वाहन चालकों के लिए समस्या और भी विकराल हो जाती है । इसके बावजूद विभाग की उदासीनता के चलते इस पर ध्यान नही दिया गया । इस पुल से रोजाना कई गांवों के लोग थाना,तहसील व बाजार करने सहित अन्य कार्यों के लिये आवगमन करते रहते हैं ।
मोटरसाइकिल,स्कूली वैन आदि वाहनों को निकलने में खतरा बना रहता है । स्थानीय लोग जान जोखिम में लेकर इससे निकलने को मजबूर हो रहे हैं । वही जो शेष बची रेलिंग है उसमें भी कई जगह दरारें हैं । इसके चलते किसी भी समय बड़ा हादसा की आशंका बना हुआ है । सुरक्षा की दृष्टि से अभी तक कोई उचित कदम नही उठाया गया है । राहगीरों की सुरक्षा के लिए पुल पर दोनों तरफ रेलिंग बनाई गई थी पुल पुराना होने के कारण उसकी रेलिंग टूट गई है ।
हालत यह है कि रात के अंधेरे में दिखाई नहीं देने से कई बार छोटे वाहन चालक नहर में गिरते-गिरते बचे हैं । सबसे अधिक खतरा दोपहिया वाहन वालों को है । दीवार टूटने के कारण पैदल चलने वाले लोग बड़ा वाहन आने पर बचने के लिए सड़क के किनारे होते हैं । ऐसे में पुल पर से गुजरने के दौरान राहगीरों के नहर में गिरने का खतरा बना रहता है ।
इस विषय मे नहर विभाग के जेई अभय प्रताप सिंह ने बताया कि इस्टीमेट भेज दिया गया है । जैसे ही बजट आएगा तो कार्य कराया जाएगा ।
