– बनियनखेडा व रावतपुर स्थित गौशालाओं के पशु शेड निर्माण पूरा कराने,सुल्तानगढ गौशाला का शीघ्र निर्माण कराने का दिया निर्देश ।
बिन्दकी/फतेहपुर । आज तहसील सभागार में गौ आश्रय स्थलों से संबंधित अनुश्रवण, समीक्षा एवम मूल्यांकन समिति की तहसील स्तरीय बैठक का आयोजन उप जिलाधिकारी अनिल कुमार यादव की अध्यक्षता में किया गया ।
बैठक में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बिन्दकी,सभी पशु चिकित्सा अधिकारीगण,क्षेत्रीय विपणन अधिकारी,पूर्ति निरीक्षक,गौआश्रय स्थलों से संबंधित ग्राम विकास अधिकारी,पशुधन प्रसार अधिकारी उपस्थित रहे ।
बैठक में तहसील में संचालित सभी गौ आश्रय स्थलों में गोवंशीय पशुओं हेतु उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, सर्दी से बचाव हेतु किए जा रहे उपायों,सहभागिता योजना की प्रगति आदि समस्त बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई । सभी गोआश्रय स्थलों में काउकोट,तिरपाल की उपलब्धता, अलाव जलाए जाने की स्थिति संतोषजनक पाई गई ।

उपजिलाधिकारी अनिल कुमार यादव द्वारा खंड विकास अधिकारी मलवा को बनियनखेड़ा व रावतपुर स्थित गोआश्रय स्थलों के पशु शेडों का निर्माण शीघ्र पूर्ण करवाए जाने हेतु निर्देशित किया गया । खंड विकास अधिकारी खजुहा को निर्माणाधीन सुलतानगढ़ गौशाला का निर्माणकार्य शीघ्र पूर्ण कर उसमे निराश्रित गोवंश को संरक्षित करने हेतु निर्देशित किया गया ।
उप जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अधिकारी को बिन्दकी नगर में विचरण कर रहे निराश्रित गोवंश को कार्ययोजना बनाकर शीघ्र निकट की गौशालाओं में संरक्षित करने हेतु निर्देशित किया गया ।
बैठक में उपजिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों को गोआश्रय स्थलों में सर्दी से बचाव हेतु बेहतर प्रबंधन एवं पशुओं को सर्दी के मौसम के दृष्टिगत पौष्टिक आहार देने हेतु पूर्ण मनोयोग से कार्य करने के निर्देश दिए गए ।
