बिन्दकी/फतेहपुर । आज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज लंका रोड बिन्दकी में श्री निवास रामानुजन की जयन्ती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन हुआ ।
वन्दना के दौरान में प्रधानाचार्य बलराम सिंह ने रामानुजन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन किया । विद्यालय के छात्र – छात्राएं, यशराज,विदुषी श्रष्टि अवस्थी माण्डवी,काजल, प्रियन्का सिंह, निष्ठा मिश्रा ने भाषण एवं गीत के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किये ।
गणित विषय के आचार्य मनोज कुमार मिश्र ने गणित विषय की महत्वत्ता,श्रीनिवास रामानुजन के प्रसंग तथा गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व,वीर बालक सप्ताह पर विचार रखे ।
अन्त में प्रधानाचार्य बलराम सिंह ने छात्र छात्राओं को श्रीनिवास रामानुजन के संस्मरण सुनाये साथ ही आज गणित दिवस पर गणित सूत्र गणित रंगोली तथा गतितज्ञ स्केच प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुई । कार्यक्रम के संयोजक मनोज कुमार मिश्र संचालक अमित जी रहे । इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बलराम सिंह सभी अध्यापक अध्यापिका बंधु, कर्मचारी, छात्र छात्राये उपस्थित रहे ।
