बिन्दकी/ फतेहपुर । उपजिलाधिकारी अनिल कुमार यादव ने ईंट भट्ठा मालिकों के साथ बैठक कर दो दिनों के अंदर रॉयल्टी जमा करने का निर्देश दिया ।
आज ईंट भट्ठा मालिकों के साथ हुई अहम बैठक में उपजिलाधिकारी अनिल कुमार यादव ने सख्त लहजे में कहा कि भट्ठा मालिक अपनी रॉयल्टी दो दिनों के अंदर जमा कर दें अगर नहीं जमा किया तो उनकी आरसी जारी कर दी जाएगी ।
उन्होंने कहा कि कुछ भठ्ठा मालिकों ने पिछले 4 वर्षों से रॉयल्टी जमा नहीं किया है । यह दो दिनों के अंदर अब जमा नहीं होती है तो तत्काल बंद करने की कार्रवाई की जाएगी ।
उन्होंने कहा कि प्रदूषण के पेपर सभी ईंट भट्ठा वाले बनवा लें । जिनके पास नहीं होंगे तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।
उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए ईंट भट्ठा मालिकों से कहा कि जिस भूमि से मिट्टी खनन की अनुमति ली गई है । वहीं पर खनन करें और अनुमति के मुताबिक ही मिट्टी निकालें अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ।
बैठक में ईंंट भट्ठा मालिकों ने यूपी जिलाधिकारी को आस्वस्त किया कि वह शीघ्र अपनी रॉयल्टी जमा कर देंगे ।
इस मौक़े पर तहसीलदार अचलेश सिंह, नायब तहसीलदार रवि प्रजापति के अलावा अन्य कर्मचारी उपस्थिति रहे ।
