फतेहपुर : जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कृपालपुर में रिन्द नदी के समीप गलियारे में संदिग्ध परिस्थितियों में 35 वर्षीय युवक का शव पाया गया । दिवंगत के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पंचायत नामा भर कर शव का पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी फतेहपुर भेजा है ।
बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम नहरामऊ निवासी 35 वर्षीय नरेश रैदास रविवार को दोपहर बाद खेतों में जाने की बात कह कर घर से निकला था । जिसका शव जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कृपालपुर विंधा में रिन्द नदी के समीप कच्चे गलियारे में संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया ।
सोमवार को सुबह शौचक्रिया करने गये लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी । इधर नरेश रैदास के घर न पहुंचने पर स्वजन इधर उधर खोजवीन करते रहे । सूचना मिलते ही दिवंगत के बड़े भाई परशुराम ने मौके पर जाकर भाई की पहिचान किया । पति के मौत की सूचना पर पत्नी श्रीदेवी का रो रो कर बुरा हाल है ।
प्रभारी निरीक्षक राकेश पाण्डेय ने बताया कि परशुराम की तहरीर पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी फतेहपुर भेजा है ।
