फतेहपुर : पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देशन में वांछित/वारण्टी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वांछित अभियुक्तगण नसीम पुत्र झुर्री निवासी गुतैयाखेड़ा थाना बकेवर फतेहपुर उम्र 25 वर्ष एवं अभियुक्त पप्पू पासी पुत्र रामपाल पासी निवासी ग्राम देवमई थाना बकेवर फतेहपुर उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किये ट्यूबवेल का मोटर वजनी 80 किग्रा, समरसेवल का मोटर एवं लोहे के तराजू,लोहे बाट,बैल के घुंघरू सहित चौकी प्रभारी देवमई द्वारा बरामद किया गया है ।
