– उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ के प्राशासनिक अधिकारी का जन्मदिन मनाया गया संस्कृत के संग
लखनऊ । गत 30-दिसंबर को उत्तरप्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ के प्राशासनिक अधिकारी संस्कृतज्ञ विद्वान जगदानंद झा का जन्मदिन के अवसर पर सोशल मीडिया फेसबुक के ऑनलाइन संस्कृत शिक्षणम् नामक फेसबुक ग्रुप में संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ ।
इस प्रतियोगिता का आयोजन गुजरात से राष्ट्रीय संस्कृत प्रचारक जगदीश डाभी ने किया था । सहयोगी में उत्तराखण्ड से अमित ओली,हिमाचल प्रदेश से शिवा शर्मा तथा मिडिया पार्टनर के रूप में हिमांचल प्रदेश से दैनिक समाचार हिम संस्कृतवार्ता थे । उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता की पुरस्कार प्रायोजिका आयकर विभाग लखनऊ से कम्प्यूटर आपरेटर एवं संस्कृत प्रेमी श्वेता गुप्ता जी थे । प्रश्नोत्तरी का निर्माण उत्तराखंड से अमित ओली जी ने किया था ।
प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 200 लोगों ने भाग लिया था । प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजस्थान से गजेन्द्र शर्मा ने प्राप्त किया । जबकि द्वितीय स्थान पर पंजाब से शिवम शर्मा तथा तृतीय स्थान पर हिमाचल प्रदेश से सपना भारद्वाज जी रहे ।
उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ के प्राशासनिक अधिकारी संस्कृतज्ञ विद्वान जगदानंद झा ने इस विषय में बात करते हुए कहा कि ‘युवाओं में शैक्षिक अभिरुचि बढ़ती है संस्कृत प्रतियोगिता से ।
संस्कृत को सीमित दायरे से निकाल कर सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचने का अभिनव उपक्रम है संस्कृत प्रतियोगिता । हर माह फेसबुक पर आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता को उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम भारत तक के छात्र बेसब्री से इंतजार करते हैं । प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए यह वरदान है । यह प्रतियोगिता देश के शिक्षाविदों, उद्यमियों तथा छात्रों एक साथ जोड़ती हैं ।’
उत्तर प्रदेश के कानपुर से संस्कृत शिक्षिका डॉ. संध्या ठाकुर जी ने बताया कि संस्कृत-डिजिटल-क्रांति के अग्रदूत,मॉं सरस्वती के वरद पुत्र स्वरूप कर्मठ उत्कृष्ट संस्कृतसाधक,अत्यन्त सरल सहृदयी संस्कृत सेवक मेधावी परिश्रमी विद्वान व्याकरणा चार्य जिन्होंने अपने कर्म के द्वारा अपने नाम को अन्वर्थ सिद्ध किये हैं तथा संस्कृत जगत् को अपने कृत्यों के द्वारा आनन्दित किये हैं । मूलत: पटसा समस्तीपुर बिहार के निवासी जगदानंद झा उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ के प्रशासनिक अधिकारी बनकर संस्कृत के लिए ही समर्पित हैं ।
लगभग बीस बर्षों से बेब पोर्टल से देश भर के बच्चों एवं संस्कृतानु रागी लोगों को संस्कृत की दिशा दिखा रहे हैं । 2011 में संस्कृत भाषी ब्लाग बनाकर कार्य प्रारंभ किए और आज उस ब्लॉग का लाभ समस्त संस्कृत जगत को मिल रहा है ।
सोशल मीडिया के क्षेत्र में संस्कृत भाषा के विकास के लिए यह एक नयी पहल है । जो जगदीश डाभी जी 10 साल से सोशल मीडिया के विविध प्लेटफॉर्म पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन करके आनलाइन संस्कृत शिक्षणम् द्वारा देव भाषा संंस्कृत के विकास एवं प्रचार में अपना महत्त्पूर्ण योगदान दे रहे हैं ।
इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्रायोजिका श्वेता गुप्ता द्वारा प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा साथ में तीनों विजेताओं को संस्कृत रसास्वाद संस्था (उत्तराखंड) अमित ओली की ओर से प्रमाणपत्र भी दिया जायेगा ।
