सुबह 4 बजे लड़की से मिलने पहुंचा प्रेमी; घरवालों ने पहले पीटा…
फिर मार डाला; पिता ने थाने में किया सरेंडर
बदायूं में ऑनर किलिंग हुई है । यहां लड़की के घरवालों ने प्रेमी-प्रेमिका की हत्या कर दी गई । मंगलवार सुबह 4 बजे प्रेमी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था । तभी दोनों को लड़की के घरवालों ने देख लिया । पहले दोनों को जम कर पीटा । इसके बाद फावड़े से दोनों को काट डाला ।
कत्ल करने के बाद आरोपी पिता फावड़ा लेकर थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया । वारदात की सूचना पर DIG डॉ. ओपी सिंह ने घटनास्थल पहुंचे । उन्होंने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने को कहा है । पूरा मामला बिल्सी थाना क्षेत्र के एक गांव का है ।
