फतेहपुर । केंद्रीय रेशम बोर्ड भारत सरकार फतेहपुर के द्वारा पांच दिवसीय रेशम टेक्नोलॉजी ओरियंटेशन प्रोग्राम का आयोजन केंद्रीय रेशम बोर्ड भारत सरकार फतेहपुर स्टेशन रोड शादीपुर कार्यालय में किया गया ।
आज से 06 जनवरी 2024 तक टेक्नोलॉजी ओरियंटेशन प्रोग्राम के अंतर्गत स्वयंसेवी संस्था उर्मिला सामाजिक जन कल्याण सेवा समिति फतेहपुर उत्तर प्रदेश संस्था से जुड़ी छात्राओं व महिलाओं एवं छात्रों को को प्रशिक्षण दिया जायेगा व प्रशिक्षण के अंतर्गत एरी रेशम कीट पालन वर्मी कंपोस्ट अंतर फसल खेती सह फसली और कैसे आय में बढ़ोतरी की जा सकती है । साथ में शिक्षा साफ-सफाई परिवार नियोजन टीबी एड्स कुष्ठ रोग स्वास्थ्य आदि के बारे में जागरूक किया गया व महिलाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वालंबन के लिए विशेष मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं व छात्राओ को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी व जागरूक किया गया इस प्रशिक्षण के प्रथम दिन में श्री सूरजपाल वैज्ञानिक डी प्रभारी एरी अनुसंधान केंद्र फतेहपुर भारत सरकार एसपी निगम सहायक रेशम विकास अधिकारी राम सजीवन सुरेश ने प्रशिक्षण दिया ।
इस कार्यक्रम में उर्मिला सामाजिक जन कल्याण सेवा समिति के सचिव अनुज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था द्वारा ब्यूटी पार्लर सिलाई कढ़ाई रेशम कीट पालन रेशम धागा कारण रेशम धागा उत्पादन आदि के बारे में जानकारी दी व केंद्रीय रेशम बोर्ड भारत सरकार फतेहपुर द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकते हैं ।
इस प्रशिक्षण में नीलम लक्ष्मी साक्षी शर्मा मुस्कान द्विवेदी मिथलेश कविता पुष्पा संजय मधु शनि आदि रहे ।
