फतेहपुर । शीतलहर को देखते हुए जनपद की तहसीलों में विशेष जनता दर्शन कार्यक्रम पूर्वान्ह 10.30 से 02 बजे अपरान्ह तक आयोजित किया जाएगा । जिससे लोगों की समस्याओं का समय से निस्तारण किया जाएगा ।
यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी सी. इंदुमती ने बताया कि प्रायः देखा जा रहा है कि आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण न होने के कारण आमजन को दूरस्थ ग्रामों से मेरे(जिलाधिकारी) समक्ष कलेक्ट्रेट आना पड़ता है । वर्तमान समय शीतलहर के कारण आम जन को मुख्यालय आने में विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ।
शीतलहर के दृष्टिगत आमजन के शिकायती प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण हेतु मेरे (जिलाधिकारी) द्वारा तहसीलों में समय 10:30 बजे पूर्वान्ह से 02:00 बजे अपरान्ह तक “विशेष जनता दर्शन का आयोजन” किया जा रहा है । जिसमें आमजन की समस्याओं की सुनवाई करते हुये त्वरित निस्तारण किया जायेगा ।
“विशेष जनता दर्शन” कार्यक्रम तहसील बिन्दकी में 09/01/2024 को 10:30 बजे पूर्वान्ह से 02:00 बजे अपरान्ह तक, तहसील खागा में 11/01/2024 को 10:30 बजे पूर्वान्ह से 02:00 बजे अपरान्ह तक एवं तहसील सदर में 16/01/2024 को 10:30 बजे पूर्वान्ह से 02:00 बजे अपरान्ह तक ।
अतएव उपरोक्त के सम्बन्ध में समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों से अपेक्षा की जाती है कि “विशेष जनता दर्शन में” नियत तिथि एवं समय पर उपस्थिति होना सुनिश्चित करें । जिससे आम जनमानस को शीतऋतु में दूरस्थ ग्रामों से मुख्यालय न आना पड़े ।
