फतेहपुर । जिलाधिकारी के निर्देशानुसार पीजी से आठवीं कक्षा तक के सभी मान्यता प्राप्त व सरकारी स्कूल 10 जनवरी तक बंद रहेगे ।
यह जानकारी देते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पंकज यादव ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद के सभी सरकारी सीबीएससी आईसीएससी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अगली 10 जनवरी तक पीजी से कक्षा 08 तक शीत लहर को देखते हुए अवकाश रहेगा । सभी विद्यालय इस निर्देश का कडाई से पालन करेंगे ।
आदेश का उलंघन करने वाली शिक्षण संस्थानों पर कडी कार्यवाही की जाएगी । विद्यालय चाहे तो ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर सकते हैं ।
