फतेहपुर । जिलाधिकारी सी. इंदुमती ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को योजनाओ से अच्छादित करने के लिए दिनांक 09 जनवरी 2024 को पूर्वाह्न 10 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन जनपद के विकास खण्ड हथगाम के ग्राम पंचायत अहिंदा, अलादातपुर, ब्लॉक खजुहा के ग्राम पंचायत मौहारी, दरियाबाद, ब्लॉक देवमई के ग्राम पंचायत लालबक्सरा, कांशगिरीपुर, ब्लॉक मलवा के ग्राम पंचायत नामामऊ, शाहजहापुर, ब्लॉक बहुआ के ग्राम पंचायत हरीरामपुर, हरियापुर,ब्लॉक धाता के ग्रामपंचायत बम्हरौली,सोनारी,ब्लॉक अमौली के कुंदेरामपुर,निरखी, ब्लॉक भिटौरा के ग्राम पंचायत सिहार, सराय डाडीरा में कैम्प व प्रचार वाहन के माध्यम से केंद्र /प्रदेश सरकार की योजनाओ से जागरूक करने के साथ ही पात्रों को योजनाओं से संतृप्त भी किया जायेगा । इसके लिए नोडल अधिकारी भी तैनात किए गए है । जिनकी देख रेख में कार्यक्रम संपन्न होंगे । उन्होंने नागरिकों से अपील किया है कि ज्यादा से ज्यादा कैम्प पहुंचकर योजनाओं का लाभ ले ।
