फतेहपुर । उप कृषि निदेशक राममिलन सिंह परिहार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में कृषि विभाग द्वारा अनुदान पर वितरित किये जाने हेतु कृषि यंत्रों का ई-लाटरी के माध्यम से होगा चयन वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु कृषि विभाग द्वारा संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना एवं कृषि यंत्रीकरण की अन्य योजनाओं के अन्तर्गत रू० 10000/-से अधिक अनुदान वाले समस्त कृषि यंत्र/कृषि रक्षा उपकरण,कस्टम हायरिंग सेंटर, थ्रेसिंग फ्लोर, स्माल गोदाम, रोटावेटर आदि का चयन ई-लाटरी के माध्यम से जनपद स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 12 जनवरी 2024 को दोपहर 12:00 बजे से गांधी सभागार कलेक्ट्रेट में सम्पन्न करायी जायेगी ।
अतः जनपद के जिन कृषकों द्वारा कृषि यंत्रीकरण की समस्त योजनाओं के अन्तर्गत रू० 10000/-से अधिक अनुदान वाले समस्त कृषि यंत्र यथा-कस्टम हायरिंग सेंटर, थ्रेसिंग फ्लोर, स्माल गोदाम, रोटावेटर आदि प्राप्त करने हेतु कृषि विभाग के पार्टल पर ऑनलाइन बुकिंग किया गया है उन सभी किसानों से अनुरोध है कि वह 12 जनवरी 2024 को दोपहर 12:00 बजे गाँधी सभागार कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी महोदया की अध्यक्षता में होने वाली ई-लाटरी में प्रतिभाग करने का कष्ट करें ।
