फतेहपुर । मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल ने कार्यालय विकास खण्ड ऐरांया का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी,सहायक विकास अधिकारी (पंचायत,आई०एस०बी० , कृषि,सहकारिता) व अन्य कर्मचारी उपस्थित मिले । शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओ की पत्रावलियों का अवलोकन किया ।
मनरेगा योजनार्न्तगत पत्रावलियों का रख-रखाव उचित ढंग से नहीं पाया गया जिस पर खण्ड विकास अधिकारी ऐरायां को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये ।
परिसर में स्थित सहायक विकास अधिकारी, पंचायत के कार्यालय में पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित योजनाओ की पत्रावलियों को अद्यतन रखने के निर्देश दिये ।
खंड विकास अधिकारी को नयी अलमीरा बनवाकर पत्रावलियों को संरक्षित कराने हेतु निर्देश दिए । साथ ही नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित रहते हुये जनसमस्याओं को प्राथमिकता पर नियमानुसार निस्तारण के निर्देश दिये गये । साफ-सफाई संतोषजनक रही ।
इस मौके पर परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण एवं अपर जिला पंचायत राज अधिकारी फतेहपुर उपस्थित रहे ।
