कानपुर । सरसौल विकासखंड में बने वृहद गौशाला गोशाला का नोडल अधिकारी और विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग के विशेष सचिव प्रकाश बिंदु ने नगर के महाराजपुर और सरसौल स्थित गोशाला का निरीक्षण किया । इस दौरान गोशाला में गंदगी मिलने पर विशेष सचिव प्रकाश बिंदु ने नाराजगी जताई और साफ-सफाई कराने के संबधित को निर्देशत किए । बताते चलें कि यहां गोशालाओं में पहले से विशेष सचिव के निरीक्षण की जानकारी होने पर अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं ।
निरीक्षण के दौरान विशेष सचिव प्रकाश बिंदु ने सरसौल खंड विकास अधिकारी विनायक सिंह को निर्देश दिए की कोई भी गोवंश भूखा न रहे अन्यथा कार्रवाई होगी । प्राप्त जानकारी के अनुसार विशेष सचिव प्रकाश बिंदु तीन दिन जनपद की गोशालाओं का निरीक्षण करेंगे । बता दें कि विशेष सचिव ने सबसे पहले सरसौल के रामपुर स्थित बृहद गोशाला का निरीक्षण किया । यहां उन्होंने गोवंशों को गुड़ और केला खिलाया ।
वहीं, मैदान में कीचड़ और गोबर देखकर नाराजगी जताई । उन्होंने कहा कि यहां पर खड़ंजा बिछवाएं और गोबर हटवा जाए । यहां उन्होंने सम्बंधित को साफ-सफाई रखने के कड़े निर्देश दिए । इसके बाद में उन्होंने सरसौल स्थित अस्थाई गोशाला का निरीक्षण किया । यहां पर भूसा,चोकर,पानी की व्यवस्था सही मिली ।
वहीं, किशुनपुर स्थित नगर निगम की गोशाला (कन्हा उपवन) का निरीक्षण किया । उन्होंने यहां बने सभी दस शेड देखे । यहां सभी गोवंशों को काऊकोट पहनाया गया था और अलाव जलते मिले । बाद में वर्मी कंपोस्ट और प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान पुनीत मिश्रा पंचायत सचिव, राम कुमार देवगौड़ा ग्राम प्रधान ,गोविंद सिंह ,डॉ. कुलदीप सिंह पशु चिकित्साधिकारी सरसौल,डॉ. दिनेश सिंह पशु चिकित्साधिकारी सरसौल आदि लोग मौजूद रहे ।
