फतेहपुर । 17 जनवरी को अवकाश होने के कारण किसान दिवस अब अगले दिन 18 जनवरी को आयोजित किया जाएगा ।
यह जानकारी देते हुए उप कृषि निदेशक राम मिलन सिंह परिहार ने बताया कि कृषक भाइयों को सूचित किया जाता है कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रत्येक तृतीय बुधवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजन किया जाता है ।
माह जनवरी- 2024 का “किसान दिवस” 17 जनवरी 2024 को समय 12:00 बजे से 02:00 बजे अपरान्ह तक विकास भवन सभागार में आयोजित कराया जाना प्रस्तावित था । किन्तु 17 जनवरी 2024 को “गुरू गोविन्द सिंह जयन्ती” का राजपत्रित अवकाश होने के दृष्टिगत माह जनवरी 2024 का किसान दिवस 18 जनवरी 2024″ को समय 12:00 बजे से 02:00 बजे अपरान्ह तक विकास भवन सभागार में आयोजित कराया जायेगा ।
किसान दिवस में किसानों की समस्याओं के निदान हेतु बैठक में उपस्थित अधिकारियों/विषेशज्ञों द्वारा अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं, कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी तथा कृषकों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्वक समाधान किया जायेगा ।
