फतेहपुर । अपराधियों व अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह के निर्देश में चलाए जा रहे अभियान के तहत आज सुल्तानपुर घोष थाना पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है ।
यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वांछित अभियुक्त रोहित पुत्र सुन्दर लाल निवसी गोधइयापुर थाना सुल्तानपुर घोष को गिरफ्तार कर न्यालय में पेश किया गया है ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी, उप निरीक्षक सूरज कुमार कनौजिया चौकी इंचार्ज नौबस्ता, हेड कांस्टेबल राज नारायण सरोवर व हेड कांस्टेबल संदीप कुमार थाना सुल्तानपुर घोष शामिल हैं ।
