कानपुर । अयोध्या धाम में हो रहे विश्व का सबसे बड़ा महा महोत्सव श्री रामलला जी की प्राण प्रतिष्ठा के सुअवसर पर 22 जनवरी को कानपुर महानगर के श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर पनकी में भजन संध्या व सुंदर कांड का विशेष आयोजन किया जा रहा है । मंदिर परिसर में 14 जनवरी से 21 जनवरी तक प्रतिदिन शाम को श्री रामजी के भजन एवं रामचरितमानस का पाठ चल रहा है । यह जानकारी पनकी मंदिर के महामंडलेश्वर महंत कृष्णदास जी महाराज ने बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी । उन्होंने बताया कि इस मौके पर मंदिर परिसर में 10 कुंटल का भंडारा आयोजित किया जाएगा । भंडारा सुबह 9:00 बजे से लेकर रात्रि 9:00 बजे तक चलेगा इसके अलावा मंदिर में उसे दिन लगभग 10000 से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है । भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर व आस पास में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवम सीसीटीवी निगरानी भी की जाएगी । ताकि भक्तों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े ।
महंत कृष्ण दास महाराज ने बताया कि शाम को 4:00 बजे से श्री राम जी के भजन संध्या का आयोजन शुरू होगा । इसके अलावा सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा । फिर महा प्रसाद वितरण किया जाएगा । वहीं कार्यक्रम के अंत में भगवान को दो कुंतल देसी घी के हलवा का भोग लगाया जाएगा और 2100 दीपों से पनकी वाले हनुमान बाबा जी की आरती की जाएगा । तमाम बड़े नेता सहित समाज सेवी संस्थाओ व आम जनमानस को आमंत्रित किया गया है । जिसमें सभी का बहुत बड़ा सहयोग रहने वाला है । इसके साथ-साथ शहर वासियों से अपील की गई है कि जो भक्त यहां नहीं आ सकते हैं व अपने घर के आसपास के मंदिर में जाकर और वहां पर दीप जलाएं जो भक्त मंदिर भी नही जा सकते वो केवल अपने घरों को सजाकर राम लला जी के भव्य मंदिर के शुभारंभ के समय दीप जलाकर उत्सव मनाएं ।
