– कार्यक्रम में पहुंचे बिन्दकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी

बिन्दकी/फतेहपुर । सरस्वती सेवा समिति द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विधायक जय कुमार सिंह ने ठंड से कांप रहे सैकड़ो जरूरतमंद लोगों को कंबल बाँट कर लखनलाल ओमर की पुण्यतिथि मनाई ।
शनिवार को नगर बिन्दकी के कुंवरपुर रोड स्थित स्वागत वाटिका में स्वर्गीय लखन लाल ओमर की स्मृति में सरस्वती सेवा समिति के तत्वाधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक जयकुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है । सरकार द्वारा जरूरतमंद लोगों को कंबल दिए जा रहे हैं । इसके अलावा अलाव भी जलाये जा रहे हैं ।

उन्होंने कहा कि सरकार के अलावा “सरस्वती सेवा समिति” जैसी समाजसेवी संगठन भी लोगों की सहायता कर रहे हैं । इसके लिए सरस्वती सेवा समिति के पदाधिकारी एवं राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री गोविंद बाबू टाटा धन्यवाद के पात्र हैं । जो प्रतिवर्ष अपने पिता की स्मृति में इस तरह का कार्यक्रम आयोजन कर लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल देने का काम करते हैं ।
वह इस मौके पर राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री गोविंद बाबू टाटा ने कहा कि वह संगठन को लगातार मजबूत कर रहे हैं और व्यापारियों के हितों को लेकर संगठन संघर्ष कर रहा है ।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट के प्रदेश मंत्री राजेश गुप्ता उर्फ राजाभैया,भाजपा मंडल बिंदकी अध्यक्ष अतुल द्विवेदी,कृष्ण ओमर,गोपाल बाबू ,प्रेम बाबू एडवोकेट ,आदेश टाटा, संगीता तिवारी, स्वाति ओमर ,महेश चंद्र आर्य,शांतिलाल तिवारी,वेद वर्मा, गोल्डन गुप्ता आदि मौजूद रहे ।
