बकेवर/फतेहपुर । थाना बकेवर में आज थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने आए हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं ।
थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया की आज जनसुनवाई के दौरान आए शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किया जा रहा है । अन्य विभागों की समस्याओं को निस्तारण के लिए सम्बंधित विभागों को भेजा जा रहा है ।
जनसुनवाई के दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रभुनाथ, उपनिरीक्षक प्रकाश दोहरे,उप निरीक्षक उमेश पाण्डेय,उप निरीक्षक अखिलेश यादव सहित सभी हल्का कांस्टेबल भी मौजूद रहे ।
