फतेहपुर : चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव एवं विश्वविद्यालय द्वारा चयनित मॉडल गांव चितौली विकासखंड ऐराया में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
विश्वविद्यालय,कुलपति डॉ डी आर सिंह एवं समन्वयक डॉ ए के सिंह के कुशल मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान के वैज्ञानिक एवं गांव के नोडल अधिकारी डॉक्टर नौशाद आलम ने कृषि की नई तकनीक से अवगत कराया और कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ साधना वैश्य,डॉ जितेंद्र सिंह,डॉक्टर देवेंद्र स्वरूप ने पी आर ए सर्वेक्षण कर कृषकों से ट्रांजिट मैप बनवाया और ग्राम चितौली की संपूर्ण जानकारी ली गई ।
इस अवसर पर वैज्ञानिक एवं कृषक संवाद भी किया गया जिसमें कई कृषकों की फसल से संबंधित समस्याओं का निस्तारण किया गया ।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान राम शिरोमण निर्मल,ग्राम विकास अधिकारी श्री ज्ञानेंद्र सिंह,कृषक स्वयंवर सिंह,हरीश चंद्र, राजकुमार,राम लखन,सिंह संतोष सिंह एवं कुंज बिहारी आदि उपस्थित रहे ।
