– दंडी स्वामी रहे आकर्षक का केंद्र, श्रृद्धानुवत हुए प्रसाद पाकर
बकेवर/फतेहपुर । कस्बा बकेवर में जन्में सन्त शिरोमणि स्वामी पथिक महाराज के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में उनकी जन्म स्थली पथिकधाम पर शनिवार को यज्ञ के उपरांत प्रसाद वितरण व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया ।
स्वामी पथिक महाराज का जन्म बकेवर कस्बे में ही हुआ था पठिक धाम नाम से विख्यात उनकी जन्मस्थल पर प्रतिवर्ष वृहद रूप से भंडारे का आयोजन पिछले सत्रह वर्षों से निरन्तर होता चला आ रहा है । इस क्रम में शनिवार को आयोजित हुए भंडारे में दूर- दूर से हज़ारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भंडारा छका । भंडारा को लेकर भक्तों ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ प्रसाद ग्रहण किया ।
इस दौरान काफी संख्या में बच्चों से लेकर महिलाओं और युवक-युवतियों की भीड़ भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के लिए जुटी रही । जहां श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करने के साथ बर्तन में परिवार के लिए प्रसाद ले जा रहे थे । सुबह से ही भक्त जनों का तांता लगा रहा और देर रात्रि तक भंडारा चलता रहा । साधुओं सहित सैकड़ो की संख्या में आये दंडी स्वामी आकर्षक का केंद्र रहे ।
इस पावन अवसर पर आयोजकों में कामता प्रसाद तिवारी,ललित नारायण मिश्रा,मनोज शुक्ला, राजू तिवारी, आनंददेव द्विवेदी, मनीष तिवारी,रामजीवन कुशवाहा,दिव्या,पलक,आशुतोष, सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
