फतेहपुर । जिलाधिकारी सी. इंदुमती की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण/सर्विस रोड एवं मुआवजे में हो रही समस्याओं के संबंध में बैठक संपन्न हुई । उन्होंने जनपद फतेहपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण/सर्विस रोड बनाने में आ रही अपत्तियो के संबंध में एक-एक प्रकरण की बिंदु वार समीक्षा की । उन्होंने उपजिलाधिकारियो से कहा कि अपने–अपने क्षेत्र में शेष बचे हुए राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण एवं सर्विस रोड बनाने में जो समस्या आ रही है संबंधित भूस्वामियों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग के पदाधिकारियों समन्वय बनाकर नियमानुसार कार्यवाही कर प्रकरण को निस्तारण कराया जाय ।
उन्होंने कहा कि जिन भूस्वामियों को उनके मकान/खेत का मुआवजा मिल चुका है । उनका नियमानुसार कार्यवाही पूरी करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग को जमीन पर अधिग्रहीत करते हुए कार्य कराया जाय ।
उन्होंने कहा कि जिन भूस्वामियों के मकान/बिल्डिंग को गिराने के लिए नियमानुसार नोटिस देते हुए उनके मकान पर भी नोटिस चस्पा कराकर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जाय ताकि राष्ट्रीय राजमार्ग का शेष बचे हुए चौड़ीकरण/सर्विस रोड/ड्रेनेज का कार्य कराया जा सके । राष्ट्रीय राजमार्ग के परियोजना निदेशक को निर्देश दिये कि सभी प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए शेष बचे हुए चौड़ीकरण/सर्विस रोड का कार्य जल्द से जल्द पूरा कराया जाय । जिससे यातायात सुगम हो सके ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना,अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अविनाश त्रिपाठी,उपजिलाधिकारी सदर प्रभाकर त्रिपाठी,उप जिलाधिकारी अनिल यादव, राष्ट्रीय राजमार्ग के पदाधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे ।
