फतेहपुर । जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी सी. इंदुमती की अध्यक्षता में संपन्न हुई । उन्होंने कहा कि निवेश मित्र पोर्टल में प्राप्त आवेदनों का निस्तारण समय से संबंधित विभाग करे, आवेदन डिफाल्टर श्रेणी में नहीं आने पाए । प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना,मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद के तहत प्राप्त आवेदनों को उद्योग लगाने के लिए ऋण मुहैया कराया जाय । उद्यमियों द्वारा उठाई गई शिकायतो का निस्तारण संवेदनशीलता के साथ सकारात्मक सहयोग के साथ नियमानुसार हल कराए ।
जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक में @dmfatehpur सी. इंदुमती ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाय। @myogiadityanath @CMOfficeUP @UPGovt @ChiefSecyUP @CommissionerPrg @InfoDeptUP pic.twitter.com/6S2GRJdpmK
— जिला सूचना विभाग फतेहपुर (@informationftp) February 7, 2024
उन्होंने कहाकि औद्योगिक इकाइयों में श्रमिको के लिए स्वयं सहायता समूहो से कैंटीन का संचालन कराया जाय । इसके लिए उपायुक्त उद्योग,उपायुक्त स्वतः रोजगार से समन्वय बना कर जिन औद्योगिक इकाइयों में कैंटीन का संचालन करना है क्षेत्रीय स्वयं सहायता समूह की महिलाओ का प्रशिक्षण कराकर कैंटीन का संचालन कराया जाय । औद्योगिक इकाइयों के श्रमिको के लिए डिस्पेंसरी का संचालन कराने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी एवं यूपीसीडा के पदाधिकारी आपस में समन्वय बनाकर कार्य करे । औद्योगिक क्षेत्र मलवा के लिए एक फायर स्टेशन बनाने के लिए यूपीसीडा के क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा बताया गया कि भूमि का चिन्हांकन कर लिया गया है ।
जिलाधिकारी ने कहा कि निर्धारित मानकों को पूरा करते हुए नक्शा बनाकर शासन को भेजा जाय और फायर स्टेशन निर्माण की प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू कराई जाय । औद्योगिक क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय निर्माण के लिए सभी प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए कार्य शुरू कराने और स्वच्छ पेय जल उपलब्ध कराने के लिए अधिशाषी अभियंता जल निगम से समन्वय बनाकर स्थलीय जांच कर रिपोर्ट से अवगत कराने के निर्देश यूपीसीडा को दिए। उन्होंने एनएचआई को निर्देश दिए कि बिंदकी कैंची में पुलिया का निर्माण जल्द से जोड़ कराने के निर्देश दिए ।
उन्होंने कहा जनपद में उद्योग लगाने के लिए जो एमओयू हस्ताक्षर किए गए है । उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने में समस्या आ रही है । उनका संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करे । उन्होंने उद्यमियों से प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत क्षय रोग से ग्रसित मरीजों को गोद लेने के लिए अपेक्षा की ।
उन्होंने कहा कि क्षय रोगियों को गोद लेते हुए उपचाराधीन रोगियों को पोषण किट उपलब्ध कराए ताकि क्षय रोगियों की विशेष देख भाल की जा सके जिससे कि पूर्णतया रोगमुक्त होकर अपना बेहतर जीवन यापन कर सके और जनपद टीबी मुक्त हो सके ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अविनाश त्रिपाठी,उप जिलाधिकारी सदर प्रभाकर त्रिपाठी, बिंदकी अनिल यादव ,मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह,उपायुक्त उद्योग चन्द्रभान सिंह, यूपीसीडा क्षेत्रीय अधिकारी,सहायक आयुक्त वाणिज्य कर,अधिशाषी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी, विद्युत, सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई ,जिला उद्यान अधिकारी,जिला विद्यालय निरीक्षक, अग्रणी जिला प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा,एनएचआई,जिला सूचना अधिकारी, उद्यमी कुंवर मदन गांधी संयोजक आईआईए,प्रदेश उपाध्यक्ष उ0प्र0 रईस मिलर्स एसोसिएशन गोविन्द बाबू टाटा,उद्यमी मनोज गांधी सहित अधिकारीगण एवं उद्यमी बन्धु उपस्थित रहे ।
