कानपुर । पुलिस कार्यालय सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
आयोजित गोष्ठी में कानपुर पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने पुलिस/प्रशासनिक अधिकारियों एवं आयोजक मंडल के साथ बैठक की । जनपद में 24 फरवरी को संत रविदास जयंती बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी ।
इस अवसर पर प्रस्तावित विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा शोभायात्रा आदि के आयोजन हेतु को पुलिस कार्यालय सभागार में पुलिस आयुक्त अखिल कुमार द्वारा पुलिस/प्रशासनिक अधिकारियों एवं आयोजक मंडल के साथ गोष्ठी आयोजित की गई तथा आयोजन को सफल बनानें हेतु पूर्व तैयारियों के दृष्टिगत साफ-सफाई, सुरक्षा/ यातायात/पार्किंग व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
महपुरुषों की प्रतिमाओं के आसपास साफ-सफाई,विद्युतीकरण,सुन्दरी करण एवं उनके रख रखाव की मांग को लेकर बुद्धिस्ट वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष नीरज प्रधान की अगुवाई में कानपुर पुलिस आयुक्त अखिल कुमार को एक ज्ञापन सौंपा ।

इस अवसर पर हरीश चंदर अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था ,रामसेवक गौतम पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल,अपर नगर आयुक्त कानपुर नगर, धनीराम पैंथर मुख्य आयोजक,नीरज प्रधान समाजसेवी सहित आयोजक मण्डल मौजूद रहे ।
