बिन्दकी/फतेहपुर । आज दिन शुक्रवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लंका रोड में कक्षा 12 के छात्र छात्राओं का दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ ।









कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष अशोक मिश्रा,विद्यालय के प्रबंधक डॉ० एस के मिश्रा, विद्यालय के प्रधानाचार्य बलराम सिंह ,नायब तहसीलदार रवि प्रजापति एवं विद्यालय के पुरातन छात्र वर्तमान में दिल्ली में BYJUS एवं अनेक कोचिंग में कार्य कर चुके नितिन तिवारी उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए प्रधानाचार्य बलराम सिंह ने अच्छा विद्यार्थी वह होता है जो अपने आचार्य से ज्ञान प्राप्त करके अपने विद्यालय माता-पिता का नाम रोशन करें । आप सब ने अपने सामर्थ्य के अनुसार ज्ञान प्राप्त किया है । आपके साथ आचार्य ने प्रेम से समझा कर डांट कर आपको शिक्षा देने का कार्य किया होगा तो वह केवल इस उद्देश्य से कि आपका भला हो आप लोग इस पायदान पर है । जिसमें बड़ा परिवर्तन होना है । इसके बाद आपको अपना करियर तय करना है । इसलिए सभी छात्र छात्राओं को आशीर्वाद है कि आप सब अपने जीवन का उद्देश्य प्राप्त करें ।
छात्र आदित्य तिवारी ने गीत प्रस्तुत किया । “बंधु रुक मत जाना जग में लालच मे मत फस जाना अपना मार्ग मत बदल जाना एक मार्ग में मिलते जाना” छात्र अखिलेश सिंह के अनुसार हम उसे मोड पर पहुंच चुके हैं । जहां से संघर्ष प्रारंभ होगा इसके लिए सभी आचार्यों का आभार है ।
छात्र अनुराग तिवारी ने कहा कि “ना जाने क्यों आज वक्त रोक देने को जी चाहता है न जाने क्यों बचपन वापस पाने को जी चाहता है” 2006 के पुरातन छात्र नितिन तिवारी जो वर्तमान में कोचिंग संचालक हैं । जिन्होंने बीजू’ एस वेदंतु तथा अन्य शिक्षण संस्थानों में शिक्षक किया है आज उन्होंने अपनी गणित की पुस्तक विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य देवेंद्र को समर्पित थी ।
उन्होंने बताया कि किस तरह कक्षा के पिछड़े स्टूडेंट भी किस तरह से अपने गोल को अचीव कर सकते हैं । छात्र छात्राओं ने चिट गेम,मिमिक्री द्वारा कर विद्यालय से जुड़ी स्मृतियों की याद की ।
कक्षा 12 के अध्यापक लक्ष्मीकांत ने अपने उद्बोधन में छात्र छात्राओं को आने वाली परीक्षा के लिए शुभकामना दी ।
उन्होंने कहा सफलता के लिए तीन सीढ़ियां हैं । पहली सीढ़ी है आकांशा जब तक कुछ पानी की लालसा नहीं रखेंगे तो जड़ ही रहेंगे यदि आकांक्षा प्रबल होगी तो हम कार्य कर सकते हैं दूसरी सीढ़ी है प्रयत्न, आकांक्षा के अनुरूप प्रयत्न करना चाहिए तीसरी सीढ़ी है भाग्य यदि आप आकांक्षा के अनुरूप प्रयत्न करते हैं तो भाग्य अपने आप बनता है ।
कक्षा 11 के अध्यापक मनोज मिश्रा ने कहा कि स्कूल की दहलीज में खड़े होकर यह सोचना कि आगे की ओर बढ़ना है । पीछे की ओर नहीं देखना है सफलता आपको प्राप्त हो क्योंकि ऐसे युवाओं की राष्ट्र को आवश्यकता है जो राष्ट्र को आगे ले जाएं, जाओ आगे बढ़ो अपनी सफलता की कहानी सुनाने के लिए वापस आओ ।
विद्यालय के अध्यक्ष अशोक मिश्र ने कहा कि गिरकर चलना चलकर उठना,कर्मवीर को फर्क ना पड़ता जीत या हार का । उनके अनुसार मित्र का चुनाव सावधानीपूर्वक करना चाहिए बुरा मित्र आपको पतन की ओर ले जाता है । अच्छा मित्र औषधि के समान होता है गलत मित्र का चुनाव करने पर जीवन कष्ट में हो सकता है । उन्होंने छात्र छात्राओं को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं प्रदान की ।
कार्यक्रम में उपस्थित बिन्दकी नायब तहसीलदार रवि प्रजापति ने छात्र छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई । साथ ही आज अवकाश प्राप्त शिक्षक राजेंद्र सिंह द्वारा प्रायोजित देवेंद्र द्वारा संपन्न हिंदी प्रश्न मंच प्रतियोगिता के विजयी छात्र छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए । कार्यक्रम का संचालन प्रधानमंत्री छात्र आदर्श सिंह ने किया ।
कार्यक्रम में सभी अध्यापक अध्यापिका, कक्षा द्वादश तथा एकादश के छात्र छात्राएं व सभी कर्मचारी सम्मिलित हुए ।
