बिन्दकी/फतेहपुर । अमर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद विकलांग समिति के उच्च पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार मिश्रा (अष्टावक्र) ने कहा कि दिव्यांगों को चुनाव में आरक्षण दिलाने के लिए दिव्यांग संघ उच्च न्यायालय में वाद दायर करेंगे । इस पर निर्णय लेने के लिए 11 फरवरी को दिव्यांगों व उनके परिजनों के साथ बिन्दकी सरकारी बस स्टेशन परिसर में बैठक का आयोजन किया जाएगा । यह जानकारी देते हुए अधिवक्ता संतोष श्रीवास्तव ने दी ।
