फतेहपुर । पीएम श्री योजना अंतर्गत जनपद फतेहपुर में चिन्हित 9 परिषदीय विद्यालयों में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा व्यवस्था हेतु कुल 9 स्पेशल एजुकेटर्स जिनमें से श्रवण क्षमता के क्षेत्र में तीन दृष्टि क्षमता के क्षेत्र में दो एवं मानसिक दिव्यांगता के क्षेत्र में चार के चयन हेतु आज साक्षात्कार का आयोजन जिला विकास अधिकारी प्रमोद सिंह चंद्रौल की अध्यक्षता में किया गया ।
अभ्यर्थियों के दक्षता प्रमाणीकरण समिति में जिला विकास अधिकारी के अतिरिक्त प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला समन्वयक समेकित शिक्षा ने उपस्थित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। शीघ्र ही जिलाधिकारी फतेहपुर के अनुमोदनोंपरांत अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी ।
