संवाद सूत्र – किरन तिवारी
रायपुर/छत्तीसगढ़ । रायपुर कोरबा जिला क्षेत्र के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा के द्वारा राज्य में किसी भी प्रकार के अवैध नशा पर प्रभावी कार्यवाही के अभियान चलाकर अवैध शराब,गांजा एवं अवैध नशीली पदार्थ के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया । जिस पर पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी से मार्गदर्शन प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के पर्यवेक्षण में जिला के सभी थाना/चौकी में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों पर,शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर एवं अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही जारी है । गांव में थाना प्रभारीगण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर अवैध शराब की सूचनाएं देने लोगों को प्रेरित किया जा रहा है ।
जिससे कई थाना क्षेत्र से अवैध महुआ शराब बनाने की सूचनाएं पुलिस टीम को प्राप्त हो रही है जिन पर कार्रवाई किया जा रहा है ।
