बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र का है जहां के अनुपम विहार कॉलोनी के रहने वाले पुष्पेंद्र वर्तमान में मुजफ्फरनगर जिले के काकरोली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर फार्मासिस्ट के पद पर तैनात है । पुष्पेंद्र की पत्नी ने बिजनौर शहर कोतवाली में केस दर्ज कराते हुए बताया कि शहर के मोहल्ला जाटान के रहने वाले राहुल,मोहल्ला अचारजान का रहने वाला सनी व इन दोनों का दोस्त अंकित सैनी शुक्रवार की शाम को पीएचसी काकरोली पहुंचे ।
सिर में कांच की बोतल भी मारी
राहुल से उसके पति पुष्पेंद्र की जान पहचान पहले से है । तीनों ने पुष्पेंद्र से कहा कि पार्टी करेंगे उन्होंने पुष्पेंद्र की स्कूटी वहीं पर खड़ी करा दी और चारों एक कार में सवार होकर बिजनौर के लिए चल दिए । रेखा का का आरोप है की तीनों ने पुष्पेंद्र को शराब पिलाई और गंगा बैराज पर पुल के पास तीनों ने उसके पति फार्मासिस्ट पुष्पेंद्र को जमकर पीटा । उसके सिर में कांच की बोतल भी मारी और लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया और खेड़की चौराहे पर डालकर फरार हो गए ।
मेडिकल कराने को लेकर कुछ दिन पहले हुआ था विवाद
फार्मासिस्ट की पत्नी का आरोप है कि जिला अस्पताल में मेडिकल कराने को लेकर कुछ दिन पहले राहुल से विवाद हुआ था । इसी रंजिश के चलते हमला किया गया है । पुष्पेंद्र की पत्नी रेखा की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है । वहीं इस मामले में शहर कोतवाल अमित कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है ।
मामले की जांच की जा रही है ।
