बिन्दकी/फतेहपुर । आज प्रातः 11 बजे इंडियन रेडक्रास सोसाइटी फतेहपुर व श्री बालाजी सेवा न्यास बिंदकी के संयुक्त तत्वाधान में बिन्दकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ अचलेश सिंह तहसीलदार,डॉ० धर्मेंद्र सिंह , डॉ० अनुराग श्रीवास्तव चेयरमैन इंडियन रेडक्रास सोसाइटी द्वारा फीता काटकर किया गया । सभी रक्तदानियों को अंग वस्त्र,मोतियों की माला व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । रक्तदानियों में विश्वास गुप्ता,अंशुल गुप्ता, भरत गोस्वामी,सचिन निषाद,डॉ० दिनेश कुमार,रवींद्र कुमार,धीरू पटवा सहित 7 लोगों ने रक्तदान किया । साथ ही आगामी रक्तदान शिविर हेतु 20 लोगों ने पंजीकरण भी कराया ।
इस अवसर पर श्री बालाजी सेवा न्यास के अध्यक्ष व संयोजक इंडियन रेडक्रास सोसाइटी बिन्दकी लक्ष्मी चन्द्र मोना ओमर,चेयरमैन प्रतिनिधि रामकुमार साहू, रिंकू तिवारी,आदर्श चौहान सहित ब्लड बैंक से दीपाली वर्मा,डॉ० पंकज कुमार मंडलीय जनसम्पर्क अधिकारी बीसीटीवी, कमल सिंह, जेपी सिंह लैब टेक्नीशियन उपस्थित रहे ।
