बकेवर/फतेहपुर । देवमई ब्लॉक के प्रगतिशील किसान रामसनेही वर्मा निवासी लाला बक्सरा ने तीन वर्ष पूर्व नरेन्द्र देव अनुसंधान केंद्र फैजाबाद से नरेन्द्र वन प्रजाति की हल्दी बीज लेकर तैयार किया था । इसके बाद इस वर्ष 11 बीघा खेतों में हल्दी की फसल तैयार की । इसके अलावा इनके साथ लगभग 50 बीघा खेतो में अन्य किसानों ने हल्दी की फसल तैयार की ।
प्रगतिशील किसानो ने राज्यपाल से लखनऊ में मुलाकात की और वहाँ पर 15 लाख कीमत की पालिश और ब्वायलर मशीन रामा यूनिवर्सिटी कानपुर से दिलवाई । उन्हीं मशीनों का उद्घाटन करने मंगलवार को फतेहपुर जिलाधिकारी सी० इंदुमती लाला बक्सरा गांव पहुंची ।
प्रगतिशील किसान रामसिंह पटेल औंग जो प्याज, लहसुन, पपीता, टमाटर और आम खेती करते है कुलदीप शर्मा निवासी खदरा गोभी, टमाटर व गन्ना की,अवधेश निवासी सिकठनपुर सेव की,शैलेंद्र पटेल निवासी औंग अमरूद की, शैलेंद्र सिंह गन्ना की, आलोक यादव ऑर्गेनिक सब्जी की खेती,राजू सचान निवासी पतारी केला की खेती ,इंद्रजीत सिंह कानपुर नगर केला व खरबूजा की खेती करते हैं ।
सभी किसानो को जिलाधिकारी ने जनपद स्तर से लेकर शासन तक हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया ।
