संवाद सूत्र अखिलेश तिवारी
रायपुर/छत्तीसगढ़ । रायपुर (छ.ग) के बिलासपुर जिला क्षेत्र मे आज पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देशानुसार सभी ग्रामीण थाना क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले विगत 1 वर्ष में जेल से रिहा हुए संपत्ति संबंधी अपराधों चोरी,लूट,डकैती आदि में संलिप्त आरोपियों की सरप्राइज चेकिंग की गयी ।
यह सरप्राइज़ चेकिंग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा,उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार पटेल ,उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) उदयन बेहार,उपपुलिस अधीक्षक (रक्षित केंद्र) मंजुलता केरकेट्टा,एसडीओपी कोटा सिद्धार्थ बघेल,उपपुलिस अधीक्षक(अजाक) डेरहा राम टण्डन,प्रशिक्षु उपपुलिस अधीक्षक ठाकुर गौरव सिंह के पर्यवेक्षण में कई गयी ।
चेकिंग के दौरान विगत 1 वर्ष में जेल से रिहा हुए संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त लगभग 160 आरोपियो को सुबह 5 बजे से 9 बजे के मध्य उनके निवास स्थान पर जाकर भौतिक रूप से चेक किया गया । इसमें आरोपियों के वर्तमान में प्रयुक्त मोबाइल नम्बर, उनके आजीविका के साधन । उनके निवास आदि में हुए परिवर्तन सहित अन्य जानकारियां एकत्र की गयी ।
अपने निवास स्थान पर अनुपस्थित पाए गए व्यक्तियों की पतासाजी की जाकर उनकी भी गुजर जांच की जा रही है । इस चेकिंग की कार्यवाही में सभी ग्रामीण थानों के प्रभारी मय स्टाफ के मौजूद रहे ।
