बकेवर/फतेहपुर । थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिंदकी रोड में गैस गोदाम के समीप शुक्रवार की दोपहर एक पल्सर बाइक नील गाय से भिड़ गयीं ।
मिली जानकारी के अनुसार बाईक सवार खजुहा की ओर से तेज रफ्तार से बकेवर की ओर आ रहे थे । तभी अचानक नीलगाय रोड पार करने लगी और दोनों में तेज टक्कर हो गयी । अजय सिंह उम्र 32 वर्ष पुत्र महेन्द्र पाल सिंह,अमन सिंह उम्र 25 वर्ष पुत्र संतराम और विशाल सिंह उम्र 23 वर्ष पुत्र हरिनाम सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गये । जहाँ राहगीरों ने घायलों को बकेवर एडिशनल पीएससी ले गए ।
जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस ने पहुंच कर परिजनों को सूचना दी । घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें परिजन निजी अस्पताल कानपुर इलाज के लिये लेकर गए । एडिशनल पीएससी बकेवर का पिछले वर्ष फतेहपुर सांसद व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति द्वारा उद्घाटन किया गया था । लेकिन यहां पर समुचित व्यवस्थाएं अभी तक नहीं की गई । गंभीर रूप से घायल पहुंचने पर यहां पर स्ट्रेचर तक की व्यवस्था अभी तक नहीं है । जिससे मरीज को अस्पताल परिसर के अंदर ले जाया जा सके ।
