कानपुर । महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार शाम को अज्ञात कारणों से एक मकान में आग लग गई । देखते ही देखते आग ने विकराल रुप ले लिया और इससे घर गृहस्थी का सामान का जलकर राख हो गया । आग से करीब डेढ़ लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है । सूचना पाकर मौके पर पुलिस व राजस्व की टीम पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल शुरू की ।

जानकारी के अनुसार रविवार की शाम महाराजपुर क्षेत्र के ग्राम डोमनपुर का मजरा गौशाला निवासी छेद्दु के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई । अचानक आग की लपटें देखकर छेद्दु ने शोरगुल मचाया । जिससे उनका पूरा परिवार बाहर निकल कर पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाने लगा । देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई । आग इतनी तेज थी कि मोहल्ले के लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था । गांव के लोग हैंडपंप से पानी लेकर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे । वही हादसे के बाद ग्रामीणों द्वारा पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई । करीब आधे घण्टे के बाद फायर ब्रिगेड पहुंची मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया ।
