फतेहपुर । अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि रणंजय कुमार वर्मा जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशन में प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत 09 मार्च 2024 का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर ग्राम न्यायालय बिन्दकी वाह्य न्यायालय ,बिन्दकी तहसील सदर, खागा, बिन्दकी फतेहपुर में किया जाना है ।
उक्त लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आज जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन व समस्त न्यायिक अधिकारीगणो की समीक्षा बैठक मीटिंग हाल में आहूत की गयी ।
उक्त बैठक मे जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष श्री रणंजय कुमार वर्मा द्वारा उपस्थित अधिकारियो को अधिकाधिक संख्या में पक्षकारों को द्वितीय बार नोटिसो को पे्रषित किये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया । इसके साथ ही सम्बन्धित न्यायालयों के तृतीय श्रेणी कर्मचारियो को सम्मन नोटिस द्वितीय बार निर्गत किये जाने हेतु सम्मन/नोटिसे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय से अविलम्ब प्राप्त कराये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया ताकि नोटिसो का शत् प्रतिशत तामिला कराया जा सके ताकि तामील आख्या न्यायालय को ससमय प्राप्त होने में असुविधा न हो ।
नित्या पाण्डेय,अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते के माध्यम से अपराधिक शमनीय वाद,धारा 138 पराकाम्य लिखत अधिनियम, बैंक वसूली वाद,मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद,वैवाहिक वाद,श्रम वाद,भूमि अधिग्रहण वाद, विद्युत एवं जल बिल विवाद (अशमनीय वादों को छोडकर),वेतन, भत्तों एवं सेवा निर्वत्ति लाभांे से सम्बन्धित सेवा प्रकरण,राजस्व वाद, अन्य दीवानी वाद (किरायेदारी, सुखाधिकार, निषंेधाज्ञा वाद एवं विशिष्ट अनुतोष आदि) निस्तारित कराये जाने हेतु पक्षकारो से यह अपेक्षा किया जाता है कि अपने वादो के त्वरित निस्तारण हेतु न्यायालय में पहुॅचकर अपने वादो को नियत कराये और राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाये ।
इस बैठक में रणंजय कुमार वर्मा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,अखिलेश कुमार पाण्डेय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट न0-01,मो0 अहमद खान नोडल अधिकारी/राष्ट्रीय लोक अदालत,विनोद कुमार चैरसिया,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश , विशेष न्यायाधीश एस.सी.एस.सी.एक्ट कोट अनिल कुमार VI अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,पाक्सो कोर्ट न0 01 फतेहपुर,विनय तिवारी स्पेशल जज/ई0सी0 एक्ट,नित्या पाण्डेय अपर जिला जज/सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर,अविजीत भूषण अपर जिला जज,महेन्द्र कुमार द्वितीय अपर जिला जज/एफ.टी.सी. फतेहपुर,राज बाबू यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,रोमा गुप्ता,अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट न0-01, महेन्द्र सिंह पासवान, अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट न0-02, अनुपम कुशवाहा, सिविल जज जू0डि0/एफ.टी.सी.फतेहपुर, अंकिता सिंह सिविल जज जू0डि0, श्रीमती भावना साहू सिविल जज जू0डि0/एफ.टी.सी./सी.ए.डब्लू फतेहपुर,सोनल साहू अपर सिविल जज जू0डि0 फतेहपुर, सु0श्री0 प्रियान्सी यादव,अपर सिविल जज जू0डि0 फतेहपुर,राजवर्धन तिवारी अपर सिविल जज जू0डि0, सु0श्री0 विम्मी सिंह अपर सिविल जज जू0डि0 फतेहपुर,अरविंद उमराव अपर सिविल जज जू0डि0 व श्रीमती प्रगति यादव यातायात सी0ओ0,सर्वेश सिंह उप जिलाधिकारी फतेहपुर आदि उपस्थित रहे ।
