
बिन्दकी/फतेहपुर । बोर्ड परीक्षा में पेपर लीक की खबरो से जिला प्रशासन और अधिक सख्त हो गया है ।
जिलाधिकारी सी० इंदुमती के निर्देश पर विद्यालयों के स्ट्रांगरूम रुम की निगरानी मुस्तैदी से की जा रही । अधिकारी परीक्षा केंद्रों मे रात के समय औचक निरीक्षण कर रहे है इसी क्रम में आज रात नायब तहसीलदार रवि प्रजापति ने प्रवक्ता कालीदीन व सहायक शिक्षक जितेन्द्र ने रात्रि कालीन सचल दल के साथ भ्रमण कर विभिन्न परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांगरूम रुम का औचक निरीक्षण किया । स्ट्रांगरूम के औचक निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों में हलचल दिखाई दी । वही शिक्षा माफियाओं के चेहरों में हवाईयां उडती नजर आई ।
