फतेहपुर । जिला चिकित्सालय फतेहपुर में राष्ट्रीय बधिरता बचाव एवं रोकथाम कार्यक्रम के अन्तर्गत “विश्व श्रवण दिवस” का आयोजन किया गया ।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ० आर० के० वर्मा नोडल अधिकारी एन० सी०डी० द्वारा किया गया । कार्यक्रम में राष्ट्रीय बधिरता बचाव एवं रोकथाम कार्यक्रम के अन्तर्गत कान के विभिन्न प्रकार की बीमारियाँ जैसेः श्रवण दोष व विकलांगता की रोकथाम एवं जॉच के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गयी ।
नोडल अधिकारी एनसीडी द्वारा उपस्थित आम जनमानस को कार्यक्रम के प्रति जागरूक किया गया तथा बताया कि कान सम्बन्धित किसी भी प्रकार के रोगों से बचाव हेतु कान की सफाई और पानी न जाने दें और किसी भी प्रकार का तरल पदार्थ न डालें । मवाद को साफ एवं नरम कपड़े से साफ करें । मवाद में बदबू या खून आने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें ।
इस अवसर पर श्याम कृष्ण चौधरी आडियोलाजिस्ट, विभांशु शेखर वर्मा ऑडियोमेट्रिक असिस्टेंट राकेश कुमार एवं शिव सिंह फार्मासिस्ट स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
