फतेहपुर । विकास खण्ड देवमई के समस्त शिक्षक,शिक्षिकाओं की उपस्थिति में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ देवमई के अध्यक्ष एवं मंत्री के द्वारा बी०आर०सी० देवमई में खण्ड शिक्षा अधिकारी देवमई के माध्यम से महानिदेशक स्कूल शिक्षा लखनऊ को शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं का ज्ञापन सौपा गया ।

बेसिक शिक्षा में अध्ययनरत छात्रों की उपस्थिति तथा मध्यान्ह भोजन की सूचना आनलाइन भेजने का दबाव विभागीय अधिकारियों द्वारा बनाया जा रहा है । विभागीय अधिकारियों द्वारा शिक्षकों के साथ अमर्यादित व्यवहार तथा वेतन रोकने जैसी कार्यवाही की धमकी दी जा रही है । विभाग द्वारा केवल टैबलेट उपलब्ध कराया गया है । परन्तु टैबलेट को सक्रिय करने हेतु सरकारी सिमकार्ड नही उपलब्ध कराया गया है अधिकारियों द्वारा शिक्षकों को अपने व्यक्तिगत आईडी से सिम खरीदने के लिए दबाव बनाया जा रहा है । जो नियमानुकूल नहीं है एवं शिक्षकों का उत्पीडन है ।
प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा उ०प्र० शासन के साथ उ०प्र० प्रथमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय प्रातिनिधि मण्डल की बीते साल 30 अक्टूबर 2023 व 09 नवंबर 2023 को हुई वार्ता में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण किए जाने हेतु समिति बनाई गयी थी । परन्तु चार माह बीत जाने के बाद भी शिक्षकों की किसी भी समस्या का समाधान नही किया गया । बल्कि शिक्षकों का उत्पीडन करना शुरू किया जा रहा है । यदि शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण ससमय नही किया गया तो प्रान्तीय अध्यक्ष के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं शिक्षा निदेशालय लखनऊ में धरना देना शिक्षकों की बाध्यता होगी । जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व विभाग का होगा ।
शिक्षक संघ देवमई अध्यक्ष जितेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि ज्ञापन हेतु खण्ड शिक्षा अधिकारी के बोर्ड ड्यूटी में होने के कारण उनके द्वारा नामित प्रतिनिधि ललित उमराव, एआरपी द्वारा प्राप्त किया गया ।
इस मौके पर योगेन्द्र सिंह चौहान (मंत्री) योगेन्द्र सिंह चौहान (मंत्री), राजेश कुमार (कोषाध्यक्ष) तथा बेसिक शिक्षा देवमई के समस्त अध्यापक,शिक्षामित्र,अनुदेशक एवं अनुचर रहे ।
