फतेहपुर । अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि जागरूकता कार्यकम तथा अधिकारियों/प्रबंधन/नियोक्ताओं को संवेदनशील बनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन Prevention of Sexual Harassment of women at work Place (PoSH) Act 2013 के अन्तर्गत कार्यस्थल पर महिलाओं का उत्पीड़न अधिनियम 2013 के अनुसार द्वितीय चरण के अर्न्तगत कार्यशाला/जागरूकता कार्यक्रम आज दिनांक-05/03/2024 को जिला प्रशासन के सहयोग से विकास भवन फतेहपुर के सभागार कक्ष में विभिन्न विभागो के प्रमुख/स्टेक होल्डर्स को सम्मलित करते हुए आयोजित की गयी । इस कार्यकम की अध्यक्षता नित्या पाण्डेय अपर जिला जज/सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा की गयी ।
अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नित्या पाण्डेय ने महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम के बारे में बताया कि ये अधिनियम 09 दिसम्बर 2013 में प्रभाव में आया था । जैसा कि इसका नाम ही इसके उद्देश्य महिलाओं के विरूद्ध लैंगिक उत्पीडन के रोकथाम,निषेध और निवारण को स्पष्ट करता है और उल्लंघन के मामले में, पीडित को निवारण प्रदान करने के लिये भी ये कार्य करता है ।
उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानूनों और दिशा निर्देशों, कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़न के विभिन्न शारीरिक,मौखिक और गैर-मौखिक रूपों,विभिन्न समितियों और उनकी भूमिकाओं,शिकायतों की जांच और जांच रिपोर्टों पर प्रकाश डाला ।
उन्होने बताया कि जिस महिला के साथ कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न हुआ है । वह जिला स्तर,विभाग स्तर पर गठित समिति के समक्ष उपस्थित होकर लिखित रूप से शिकायत कर सकती है यदि पीड़ित शिकायत दर्ज करने की मानसिक स्थिति में नहीं है, तो उसके रिश्तेदार या मित्र, उसके विशेष शिक्षक ,उसके मनोचिकित्सक/ मनो वैज्ञानिक,उसके संरक्षक या ऐसा कोई भी व्यक्ति जो उसकी देखभाल कर रहे हैं, वह भी शिकायत कर सकते हैं । उन्होंने कार्यस्थल पर महिलाओं द्वारा यौन उत्पीडन को रोकने और रोकने के लिए अपनाए जा सकने वाले विभिन्न तरीकों का सुझाव देकर प्रतिभागियों को सशक्त बनाया ।
इस कार्यक्रम में नित्या पाण्डेय अपर जिला जज/सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,महेन्द्र सिंह पासवान अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, भावना साहू अपर सिविल जज जू०डि० कोर्ट न०-01 एवं अर्चना अग्निहोत्री अपर उपजिलाधिकारी, लक्ष्मी बाजपेयी नायब तहसीलदार, ऋषान्त कुमार श्रीवास्तव जिला प्रोबेशन अधिकारी समस्त सम्मानित अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे ।
