बिन्दकी/फतेहपुर । उपजिलाधिकारी अनिल कुमार यादव ने लोक सभा निर्वाचन के लिए बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी के साथ क्षेत्रीय पुलिस बल, लेखपाल, ग्राम प्रधान व बीएलओ मौजूद रहे ।








महिलाओं,बुजुर्गों व दिव्यांगों की बेहतर सुविधाओं के मद्देनजर आज गुरुवार को को एसडीएम अनिल यादव तहसील क्षेत्र के मतदान केंद्र खूटा,मिस्सी,आलमगंज,नाथूपुर,सेलावन,पारादान,नाथुखेड़ा,बाँझौलवा सहित एक दर्जन गांवों का निरीक्षण किया और सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिया ।
एसडीएम ने केंद्रों पर सुविधाओं की जानकारी के हर केंद्रों का बारीकी से निरीक्षण किया । इस दौरान एसडीएम ने मतदान केंद्रों के छतों पर चढ़कर भौगोलिक स्थिति भी परखी । निरीक्षण के बाद एसडीएम ने स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की ।
