फतेहपुर । स्वीप के अंतर्गत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सी० इंदुमती के मार्गदर्शनानुसार “मेरा वोट देश के लिए” थीम पर स्वीप आइकॉन डॉ० अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में रामा अग्रहरि स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया । जिसके अंतर्गत डॉ० अनुराग द्वारा जो छात्राएं अभी भी वोटर नहीं बनी है उनको विद्यालय में ही तत्काल वोटर हेल्पलाइन एप डाऊनलोड कर सारी सूचनाएं भरकर सबमिट कराया गया । साथ ही सभी को मतदाता शपथ भी दिलाई गई और यह निवेदन किया कि देश के लिए, अपने जनपद के चहुमुखी विकास के लिए स्वयं के मतदान करने के साथ साथ अन्य सभी को जागरूक करने एवं वृद्ध व दिव्यांगजन मतदाता को मतदान स्थल पहुंचाने में सहयोग करने के लिए भी निवेदन किया ।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या रंजना शुक्ला, व्यवस्थापक राजेश गुप्ता, अध्यापक प्रकाश गुप्ता ,नितेश पटेल, वंदना सिंह उपस्थित रहे ।
