फतेहपुर । फतेहपुर नगर में महाशिवरात्रि के अवसर पर सिद्धपीठ तांबेश्वर मन्दिर मे दर्शन पूजन करने के लिए सुबह से भक्तों की लाइन शुरू हुई जो कारवाँ देर रात तक जारी रहा । इसके साथ जनपद के अंतर्गत सभी शिव मंदिरों पर भारी भीड़ उमड़ी । चाँदपुर में महाशिवरात्रि के अवसर पर गूढेश्वर मन्दिर मे दर्शन को श्रद्धालुओ का तांता रहा । चारो तरफ बोल बम के नारे लगाते श्रद्धालु भक्ति भाव से भगवान भोलेनाथ को जल,दूध,बेलपत्र, शमीपत्र व प्रसाद चढ़ाया ।
नगर के तांबेश्वर मंदिर में दर्शन के उपरांत केंद्रीय मंत्री व सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने पत्थरकटा चौराहे स्थित शिव मंदिर में पूजन अर्चना कर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया ।
