कानपुर । संस्कृति-पर्यटन विभाग एवं एडूलीडर्स उत्तर प्रदेश की ओर से श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में रामोत्सव शैक्षिक समागम गुरु वशिष्ठ के राम विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।
आयोजित समारोह में कानपुर जनपद के नरवल तहसील के तिल शहरी बुजुर्ग कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज द्विवेदी को कर्मयोगी सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया ।
वही बताते चलें कि भगवान श्रीराम की जन्मभूमि जालपा मंदिर के सामने गुरुकुल महाविद्यालय अयोध्या में एडूलीडर्स की ओर से आयोजित कार्यक्रम में यूपी के 75 जनपदों के 102 शिक्षकों ने भाग लिया था । संगोष्ठी में चर्चा का विषय ‘गुरु वशिष्ठ जी का प्रभु श्रीराम के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ा’ था ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बस्ती जिले बेसिक शिक्षा अनूप कुमार तिवारी, विशिष्ट अतिथि साहित्य संस्कृति के मंच के संयोजक आशुतोष तिवारी और राष्ट्रपति पदक प्राप्त एवं एडूलीडर्स के संयोजक डॉ० सर्वेष्ट मिश्र रहे । जिन्होंने विजेताओं को भगवान श्रीराम के नाम पटका पहनाकार,स्मृति चित्र ,प्रमाण पत्र और शील्ड देकर कर्मयोगी सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया ।
