– पेशी में न्यायालय आने वाले अभियुक्तों की निगरानी सख्त, जल्द गिरफ्तार किया जाएगा फरार शातिर- एडीशनल एसपी
फतेहपुर । पेशी में न्यायालय आया हत्या चोरी गैंगस्टर सहित आधा दर्जन अपराधों में वांछित शातिर लघु शंका के बहाने बंदीगृह की दीवार फांद कर फरार हो जाने में पुलिस के सिपाहियों सहित मुकदमा दर्ज कर शातिर की गिरफ्तारी हेतु चार टीमों का गठन किया गया है । साथ मे सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है । घटना के बाद से पेशी में आने वाले अपराधियों पर पहला सख्त कर दिया गया है ।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्र ने बताया कि शातिर अपराधी न्यायालय लाकअप से पेशी पर न्यालय लाया गया और पेशी से वापस आने के बाद पुलिस को चकमा देकर लघु शंका को बोलकर पीछे की दीवार को फांद कर फरार हो गया । पुलिस अभिरक्षा के दौरान लाकअप से अपराधी के फरार होते ही तत्काल पुलिस के आला अधिकारियों को सूचना दी गई । पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह के निर्देश पर चार टीमो का गठन कर सर्च अभियान शुरू किया गया है । जल्द ही फरार शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया जाएगा ।
इस घटना में लापरवाही वरतने वाले तीन सिपाहियों के साथ फरार शातिर के खिलाफ लाअप प्रभारी लाल मोहन यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है । फरार शातिर बिंदकी कोतवाली मे हत्या के अभियोग में बंद अंकित उर्फशेरा पुत्र बीर सिंह निवासी बसावनपुर थाना औग जेल में था और पेशी में न्यायालय लाया गया था ।
इस घटना के बाद से पेशी में लाए जाने वाले अभियुक्तों की सुरक्षा व्यवस्था कडी कर दी गई है और पुलिस कर्मियों के पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने पेंच कसे है ।
